राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिताः हिंडाल्को मिर्जापुर ने बस्ती को 18-08 के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की

Spread the love

, रेणुकूट। 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आदित्य बिड़ला मेमोरियल स्टेट लेवल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हिण्डाल्को, रेणुकूट के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया जिसमें कुल 8 टीमें बस्ती, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज तथा हिण्डाल्को (मिर्जापुर) प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत सायंकालीन सत्र में खेले गए चारों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे।

पहले मैच में हिंडाल्को मिर्जापुर ने बस्ती को 18-08 के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने अयोध्या को 24-08 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। तीसरे मैच में वाराणसी और गोरखपुर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें गोरखपुर ने 16-14 से जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले में आजमगढ़ ने प्रयागराज को 17-09 से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया  समीर नायक द्वारा किया गया।  समीर नायक खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। जब हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, तो वह हम सभी के लिए गर्व का क्षण होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन सच्ची भावना और समर्पण ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान होती है।

इस अवसर पर एचआर हेड  अजय सिन्हा ने लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है संस्था द्वारा खेलों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिसके कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्राप्त प, हो रहा है। इस बाबत उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव  अमित पांडेय ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हैंडबॉल के खिलाड़ी सरकारी नौकरियों में भी हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। खेल के माध्यम से आप अपने करियर को एक नई पहचान दे सकते हैं। मंच संचालन मनोरंजनालय के इंचार्ज  वेद प्रकाश द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस दौरान रिडक्शन प्लांट हेड  जयेश पवार, जनसंपर्क अधिकारी  यशवंत कुमार, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *