ईमानदारी, प्रतिबद्धता, जुनून, एकरूपता एवं गति जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण – अजय सिन्हा

Spread the love

हिण्डाल्को, रेणुकूट में स्थानीय पत्रकारों के साथ मनाया गया “वैल्यूज मंथ”

रेणुकूट, सोनभद्र। आदित्य बिड़ला समूह के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिण्डाल्को, रेनुकूट परिसर के मनोरंजनालय प्रांगण में स्थानीय पत्रकारों के साथ “वैल्यूज मंथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संस्थान के एच.आर. हेड अजय सिन्हा ने अपने संबोधन में समूह के पांचों मूल्यों-ईमानदारी, प्रतिबद्धता, जुनून, एकरूपता एवं गति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य केवल संगठन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। हम सभी अपने दैनिक जीवन में इन्हीं मूल्यों का अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
प्रशासनिक एवं जनसम्पर्क प्रमुख यशवंत कुमार ने आमंत्रित समस्त मीडियाकर्मियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2004 में आदित्य बिड़ला समूह द्वारा पांच प्रमुख मूल्यों को निर्धारित किया गया, जिनका अनुपालन प्रत्येक कर्मचारी द्वारा अपने सभी कार्यों एवं व्यवहार में किया जाना अपेक्षित है। समूह का उद्देश्य है कि ये मूल्य संगठन के साथ-साथ समाज में भी व्यापक रूप से स्थापित हों। एच.आर. विभाग के प्रशांत कुशवाहा ने आदित्य बिड़ला समूह के ग्रुप उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समूह का लक्ष्य व्यवसाय के साथ-साथ समाज के समग्र विकास में योगदान देना है।
कार्यक्रम में रेणुकूट से विभिन्न मीडिया संस्थानों के लगभग 30 पत्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान सभी मीडियाकर्मियों को उपहार भी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पब्लिसिटी विभाग के प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा वैल्यूज एवं पर्पज का महत्व पत्रकारों के हित में बताते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *