लातेहार। पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 27.05.2026 को बैचलर आवास, अंबाटीकर से मेन रोड, लातेहार तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस प्रभात फेरी में आसपास के विद्यालयों एवं स्थानीय समुदायों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निरोद कुमार मलिक, महाप्रबंधक (बनहरदी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग) एवं सिद्धार्थ शंकर, अपर महाप्रबंधक (इंफ्रा) सहित परियोजना के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य, स्वच्छ परिवेश एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया गया। पीवीयूएनएल बनहरदी कोयला खनन परियोजना स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।
