स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत  बनहरदी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा वृक्षारोपण 

Spread the love

लातेहार। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बनहरदी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के कार्यालय परिसर के पीछे सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व  निरोद कुमार मलिक, महाप्रबंधक (बनहरडीह) द्वारा किया गया। इस अवसर पर  एम. चंद्र सेगर, अपर महाप्रबंधक (कोल माइनिंग),  सिद्धार्थ शंकर, अपर महाप्रबंधक (इन्फ्रा),  अमरेश चंद्र राउल, संजय कुमार ,  आदित्य वैश्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह वृक्षारोपण अभियान पीवीयूएनएल बनहरडीह सीएमपी की पर्यावरणीय सततता, पारिस्थितिक संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *