अंबेडकर नगर। गंगा दशहरा के अवसर पर विकास खण्ड जहांगीर गंज के सभी गौ आश्रय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गो वंशो की सेवा किया।गौ आश्रय स्थल तेंदुआइकला पर खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र चक्रवर्ती ने सहभागिता योजना अंतर्गत चयनित लोगों को गाय सुपुर्द की । वहीं लालमनपुर एवं केदरूपुर गौ आश्रय स्थल पर एडीओ कृषि रमेश वर्मा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी चंद्रभूषण राव द्वारा चयनित लोगों को गाय सुपुर्द की गई। इस अवसर पर गौ वंशों को गुड़ केला खिलाकर उनका पूजन अर्चन किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पांडेय, लालमनपुर ग्राम प्रधान प्रहलाद, ग्राम प्रधान उपेन्द्र कुमार,सचिव रामजीत यादव, प्रवीण वर्मा,अनूप कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गौ आश्रय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
