राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने मैसर्स गैस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत मैसर्स गेल इण्डिया लिमिटेड, राउरकेला इस्पात संयंत्र को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करेगा । यह समझौता पाँच वर्षों की अवधि के लिए वैध रहेगा, जिसमें आगे विस्तार का भी प्रावधान रखा गया है।
19 मई 2026 को आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सम्मेलन कक्ष में आयोजित हस्ताक्षर समारोह में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (विपणन), टी विनोद, मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज एवं पर्यावरण), सुश्री आशा कार्था, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन-क्रय), श्री सी वी अप्पाराव, सहित संयंत्र के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मैसर्स गेल इंडिया लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक एवं विपणन प्रमुख, मोहम्मद जफर खान तथा सेल, आरएसपी के महाप्रबंधक (ऑक्सीजन प्लांट), यू के भुजबल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर ऊर्जा प्रबंधन विभाग एवं ऑक्सीजन प्लांट के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह समझौता संयंत्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा वैकल्पिक ईंधन स्रोत की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएनजी के उपयोग से प्रोपेन गैस पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा महत्वपूर्ण उत्पादन प्रक्रियाओं में परिचालन विश्वसनीयता एवं दक्षता में वृद्धि होगी। इस पहल के अंतर्गत गेल द्वारा संयंत्र तक पीएनजी आपूर्ति के लिए आवश्यक पाइपलाइन बिछाई जायेगी । पीएनजी के उपयोग से आरएसपी को दीर्घकालिक रूप से अनेक लाभ प्राप्त होने की अपेक्षा है, जिनमें स्वच्छ ईंधन का उपयोग, बेहतर ऊर्जा दक्षता, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा लागत अनुकूलन प्रमुख हैं। प्राकृतिक गैस की ओर यह परिवर्तन संयंत्र के सतत विकास एवं हरित विनिर्माण पहलों को और मजबूती प्रदान करेगा, साथ ही ऑक्सीजन प्लांट एवं अन्य उपयोगिता क्षेत्रों में पर्यावरण-अनुकूल एवं स्थिर ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। वर्तमान भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं तथा पारंपरिक एवं आयातित ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की बढ़ती आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में यह पहल और भी अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही
