एनसीएल ने “खदानों में विद्युत सुरक्षा” विषय पर छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने ई एंड एम संवर्ग के अधिकारियों, विद्युत पर्यवेक्षकों एवं इलेक्ट्रिशियनों के लिए “खदानों में विद्युत सुरक्षा” विषय पर छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में 11 मई 2026 से 16 मई 2026 तक आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट फॉर माइनर्स एंड मेटलवर्कर्स एजुकेशन (आईएमएमई), कोलकाता के बिभास कुमार मुखर्जी एवं एन. अंसारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को विद्युत मशीनरियों के संचालन, अनुरक्षण एवं प्री-कमीशनिंग परीक्षण, इलेक्ट्रिकल ड्राइव एवं कंट्रोल, स्विचगियर एवं प्रोटेक्टिव डिवाइसेज, अर्थिंग सिस्टम, न्यूट्रल सिस्टम ऑफ पावर सप्लाई, सब-स्टेशन की डिजाइन एवं लेआउट, सब-स्टेशन, स्विचयार्ड एवं स्विचबोर्ड में सुरक्षा, ओवरहेड लाइनों का संचालन एवं अनुरक्षण, खदान प्रतिष्ठानों में प्रयुक्त विद्युत उपकरण एवं मशीनरियों की सुरक्षा, सामान्य सुरक्षा उपाय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विनियम-2023, समय-समय पर संशोधित अधिनियम/नियम तथा ऑन-साइट इमरजेंसी मैनेजमेंट प्लान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने  हेतु ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *