भीषण गर्मी में भी जनगणना अभियान को सफल बनाने में जुटे शिक्षक

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है आसमान से आग के शोले बरस रहे है बावजूद म्योरपुर खण्ड शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न न्याय पंचायतों के शिक्षक शुक्रवार से घर-घर पहुंच कर लोगों की डिजिटल तरीके से जानकारी जुटा कर जनगणना महा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए है।भारत सरकार द्वारा 22 मई से देशव्यापी जनगणना अभियान की शुरुआत कर दी गई है।  मनु वर्मा, घासी राम, महेंद्र कुमार सिंह, राम अशोक देव नारायण गुप्ता, वजीफ शेख, अंगद राजभर,धनंजय शर्मा समेत अनेकों शिक्षा वीर  जनगणना अभियान को पूरा करने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभा रहे है।
यह जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार पूरे देश में डिजिटल तकनीक और मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाएगा।सरकार के अनुसार इस अभियान में करोड़ों परिवारों की जानकारी दर्ज की जाएगी, जिससे भविष्य में शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और अन्य सरकारी योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।इस बार जनगणना में लोगों को ऑनलाइन की सुविधा भी दी गई है, जिससे नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। देशभर में लाखों कर्मचारी और अधिकारी इस अभियान में लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *