नौगढ़-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, बिहार के युवक की मौत, दो गंभीर रेफर

Spread the love

नौगढ़। नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर  गोड़टूटवा गांव के समीप ऑटो और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों ने बिहार राज्य के देवरी गांव निवासी गोविंद 20 वर्ष पुत्र बमबम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवरी (बिहार) गांव निवासी रवींद्र 18 वर्ष पुत्र शिवबचन जनपद सोनभद्र के मांची थाना क्षेत्र के सियरिया गांव के अवधेश 20 वर्ष पुत्र रामसेवक का प्राथमिक उपचार करके हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।बिहार राज्य व जनपद सोनभद्र के रहने वाले करीब एक दर्जन युवक गुजरात राज्य में स्थित कल कारखानों में मेहनत मजदूरी करने के लिए शुक्रवार को सीएनजी ऑटो संख्या यूपी 67 बीटी 6834 पर सवार होकर के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से टे्न पकड़ने के लिए जा रहे थे।रास्ते में गोड़टूटवा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज गति पिकअप वाहन संख्या यूपी 65 एफटी 2420 से ऑटो में जोरदार टक्कर लग गया।  हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 आंटो में बिहार राज्य के अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी प्रभु कुमार 18 वर्ष पुत्र सुकालू  रवींद्र 18 वर्ष पुत्र शिवबचन  उमेश 18 वर्ष पुत्र रामाशीष गोविंद 20 वर्ष पुत्र बमबम जनपद सोनभद्र के सिमरिया गांव निवासी अवधेश 20 वर्ष पुत्र रामसेवक  श्याम बिहारी 20 वर्ष पुत्र रामजनम सवार थे।राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर के 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर बुलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं अवधेश व गोबिंद की हालत गंभीर देख कर टा्मा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जूट गयी।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *