रेणुकूट/सोनभद्र। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, सोनभद्र द्वारा आयोजित प्रथम ट्रॉफी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती भारती झा के निर्देशन में कुल 9 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 80 मीटर दौड़ में अंकिता (कक्षा 5A) एवं आर्यन शर्मा (कक्षा 5A) ने स्वर्ण पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, पीयूष (कक्षा 5A) ने बॉल थ्रो स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, बद्री विशाल (कक्षा 4B) ने 300 मीटर दौड़ तथा युवराज सरोज (कक्षा 5A) ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपांविता रॉय एवं समस्त शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
