हिंडालको प्राइमरी स्कूल रेणुकूट में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन 

Spread the love

विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया

सोनभद्र। हिंडालको प्राइमरी स्कूल यूनिट-2, रेणुकूट में छात्रों और अभिभावकों के लिए एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपांविता रॉय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विविध प्रकार की पुस्तकें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना तथा पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है।  पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें कहानी की किताबें, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, पाठ्य सहायता सामग्री, गतिविधि पुस्तकें एवं प्रेरणादायक साहित्य शामिल थे, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को विविध विकल्प प्राप्त हुए।

विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक अपनी पसंद की पुस्तकें, जो बच्चों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक हो उनका चयन किया। शिक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को उपयुक्त पुस्तकों का सुझाव दिया, जिससे उनके ज्ञान एवं पठन कौशल में वृद्धि हो सके। इस आयोजन ने न केवल विद्यालय और अभिभावकों के बीच संबंध को मजबूत किया, बल्कि विद्यार्थियों में पढ़ने की अच्छी आदत विकसित करने पर भी बल दिया।पुस्तक मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। संपूर्ण वातावरण उत्साहपूर्ण एवं सीखने की भावनासे परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *