कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित

Spread the love

विलासपुर। कोल इंडिया के मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के पावर एवं एनआरएस सेक्टर के कोयला उपभोक्ताओं की बैठक का आयोजन आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में किया गया। उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन एवं परिचालन संबंधी विषयों पर संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी  हरीश दुहन, कोल इंडिया के निदेशक (विपणन)  मुकेश चौधरी, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (योजना/परियोजना)  रमेशचंद्र महापात्र उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसईसीएल के सीएमडी  हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराने एवं समयबद्ध डिस्पैच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी का इस वर्ष 195 मिलियन टन उत्पादन तथा 200 मिलियन टन ऑफटेक का लक्ष्य है, जिसे एसईसीएल पूरी प्रतिबद्धता एवं दक्षता के साथ प्राप्त करेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि एसईसीएल निरंतर बेहतर गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन)  मुकेश चौधरी ने कहा कि कोल इंडिया अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध कोल सप्लाई सुनिश्चित करना तथा गुणवत्ता संबंधी समस्याओं एवं ग्रेड स्लिपेज को न्यूनतम स्तर पर रखना है। उन्होंने उपभोक्ताओं द्वारा बैठक के दौरान दिए गए सुझावों एवं फीडबैक का स्वागत करते हुए कहा कि सभी महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कंज़्यूमर मीट में विभिन्न पावर एवं एनआरएस सेक्टर की उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 125 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कोल सप्लाई, गुणवत्ता प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स एवं बेहतर आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा अपने सुझाव एवं फीडबैक भी साझा किए गए, जिन पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया।बैठक में महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन)  अजित चौधरी सहित एसईसीएल एवं कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इसके उपरांत संध्या एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोल इंडिया के निदेशक (विपणन)  मुकेश चौधरी एवं एसईसीएल के सीएमडी  हरीश दुहन ने छत्तीसगढ़ स्पॉन्ज आयरन मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन तथा स्पॉन्ज आयरन उद्योग से जुड़े उपभोक्ताओं के साथ बैठक की एवं उद्योग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *