बेंगलुरु,। मंगलवार को Olink™ Explore HT तकनीक से लैस अपनी अत्याधुनिक प्रोटिओमिक्स सेवा शुरू करने की घोषणा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज की यह पहल भारत और दक्षिण एशिया में बड़े स्तर पर मल्टी-ओमिक्स रिसर्च को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। प्रोटिओमिक्स वह विज्ञान है, जिसमें शरीर में मौजूद हजारों प्रोटीनों का अध्ययन किया जाता है। ये प्रोटीन शरीर की लगभग हर जैविक प्रक्रिया संक्रमण से लड़ने से लेकर मेटाबॉलिज्म नियंत्रित करने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह तकनीक यह समझने में मदद करती है कि बीमारी के दौरान शरीर में कौन-से प्रोटीन किस मात्रा में बन रहे हैं और उनमें क्या बदलाव हो रहे हैं।
नई पीढ़ी की प्रोटिओमिक्स तकनीक की मदद से अब खून की बेहद छोटी मात्रा से हजारों प्रोटीनों का एक साथ विश्लेषण संभव हो गया है। इससे रोगों की बेहतर और तेज पहचान, सटीक उपचार चयन तथा नई दवाओं के लक्ष्य खोजने में मदद मिलेगी।इस उपलब्धि के तहत स्ट्रैंड ने हाल ही में एक बायोफार्मा साझेदार के लिए क्रॉनिक किडनी डिजीज से जुड़े मरीजों पर आधारित प्रोटिओमिक्स प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है। Olink™ Explore HT प्लेटफॉर्म केवल 2 माइक्रोलीटर सैंपल यानी खून की एक बूंद के लगभग 25वें हिस्से से 5,400 से अधिक प्रोटीन बायोमार्कर मापने में सक्षम है।यह तकनीक स्ट्रैंड को प्रोटिओमिक्स, जीनोमिक्स और क्लीनिकल डेटा को एकीकृत कर उन्नत रिसर्च और दवा खोज के लिए व्यापक विश्लेषण उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगी।
, सीईओ, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज ने कहा, “Olink™ Explore HT के माध्यम से स्ट्रैंड दुनिया की सबसे उन्नत प्रोटिओमिक्स तकनीकों में से एक को भारत और दक्षिण एशिया में ला रहा है। जीनोमिक्स, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और क्लीनिकल साझेदारियों में हमारी विशेषज्ञता के साथ मिलकर यह प्लेटफॉर्म तेजी से प्रभावी रिसर्च और नई खोजों को बढ़ावा देगा।”
कंपनी अब भारत, दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की विविध आबादी पर बड़े स्तर के मल्टी-मॉडल डेटा आधारित अध्ययन करने में सक्षम होगी। स्ट्रैंड का नेटवर्क ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेटाबॉलिक रोगों और दुर्लभ बीमारियों जैसे कई चिकित्सीय क्षेत्रों में रिसर्च को समर्थन देगा। ओमिक्स डेटा की बढ़ती मांग के बीच स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज का यह कदम उसे उच्च प्रभाव वाले रिसर्च कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख साझेदार के रूप में स्थापित करेगा।
