एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सेडमैप भोपाल के सहयोग से अपने सीएसआर कार्यक्रमों के अंतर्गत “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अभियान में जिले के युवाओं हेतु संचालित आर्मी एवं पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम एनटीपीसी विंध्याचल की स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो दीपज्ञान कोचिंग संस्थान से प्रारंभ होकर चुन कुमारी स्टेडियम तक गई एवं पुनः वहीं वापस पहुँची। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी संदेशों वाले नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने हेतु स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जिम्मेदार नागरिकता विषय पर क्विज एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए ताकि युवाओं में सकारात्मक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिल सके। उक्त कार्यक्रम में  डेविड देशमुख (अधिकारी-मा. संसाधन सीएसआर) एवं उनकी टीम व सेडमैप भोपाल कोऑर्डिनेटर अशोक त्रिपाठी व कोचिंग संस्थान के शिक्षक गण उपस्थित रहे । छात्रों द्वारा एनटीपीसी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से हम सभी छात्रों को स्वच्छता जैसे कार्यक्रम में सम्मिलित होने की प्रेरणा मिली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *