अधिकारियों ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की
लखनऊ। तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिविर कार्यालय परिसर (पार्क रोड, लखनऊ) में भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत सुंदर कांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना के साथ हुआ। सुंदर कांड के सामूहिक पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। उपस्थित जनों ने श्रद्धा भाव से पाठ में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा माध्यमिक) सुरेंद्र तिवारी, अपर राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा माध्यमिक) विष्णुकांत पांडेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक (शिविर) आर.पी. सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) विवेक नौटियाल, सचिव संस्कृत बोर्ड शिवलाल, उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत निदेशालय) रामाज्ञा कुमार, उप शिक्षा निदेशक (शिविर) डॉ. राजेश कुमार आर्या, श्रीमती रेखा दिवाकर, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रीमती शिवानी, धर्मेंद्र कुमार सहित विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
