कनेक्शन सौभाग्य : तीन महीने का बिजली बिल एक लाख छ हजार चौतीस रुपया

Spread the love

करमा,सोनभद्र/  स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनीता देवी पत्नी रामजीयावन भारती ग्राम पंचायत बारी महेवा  तीन महीने का बिजली बिल देख हुआ अवाक। बिजली बिल कैसे हो जमा सोच सोच कर हो रहा हैरान। सुनीता ने बताया हम एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं ।हमारे पास कुछ भी नही है जिससे हम अपनी तीन महीने तक की बिल दें सके। वैसे भी हमारा छोटा सा घर है।  
घर में दो बल्ब जलते है ,इतना बिल देखकर हमारे होश उड़ गए हैं जब की 1जनवरी 2026 में 2000 हजार बिल जमा किए थे कनेक्शन भी सौभाग्य वाला है। बिल एक लाख छ हजार चौतीस रुपया है हम विकलांग महिला जाये तो जाये कहाँ । गरीब परिवार ने सम्बंधित अधिकारियों तथा जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *