समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक संजीव खेड़ा पदोन्नति के साथ सीईओ बनकर रायपुर स्थानांतरित हुए
बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंदेश्वर महादेव मंदिर एनटीपीसी रिहंदनगर में सूर्य पुत्र न्याय के देवता शनिदेव महाराज का प्राकट्य दिवस पूरी श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास से मनाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज का सरसों तेल,काला तिल,काली उड़द, नीले फूल एवं दीपों के साथ उनका पूजन एवं शनि चालीसा के पाठ के साथ संध्याकालीन भव्य महाआरती किया। तत्पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक संजीव खेड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा खेड़ा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। संजीव खेड़ा पदोन्नति के साथ सीईओ बनकर रायपुर स्थानांतरित हुए है। इस कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने किया। उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, आर एन वर्मा,जी सी साहु,बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय,महामंत्री एस एन पाठक,शशांक मालवीय,संजय कुमार,अनन्त मोहन,अनिल त्रिपाठी, आर डी दुबे, रामजी द्विवेदी,रामानंद यादव,हरिओम मिश्रा,उदय उपाध्याय,श्रीकृष्ण भगवान पाठक, अवनीश पांडे आदि ने संयुक्त रूप से मंदिर समिति एवं मालवीय मिशन की ओर से संजीव खेड़ा एवं सीमा खेड़ा को अंगवस्त्र,रामचरितमानस, दुर्गा सप्तशती आदि भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने बताया की संजीव खेड़ाजी जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उनकी योग्यता, क्षमता, कर्मठता और एनटीपीसी संस्था के प्रति निष्ठा को प्रबंधन ने पहचाना और उन्हें सीईओ पद पर पदोन्नति देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंदिर समिति हमेशा आप दोनों की कमी महसूस करेगी। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि रिहंदेश्वर महादेव की कृपा आप दोनों पर हमेशा बनी रहे। उसके बाद आर डी दुबे एवं राकेश राय ने संयुक्त रूप से योगेश त्रिपाठी को रिहंदेश्वर महादेव मंदिर समिति का अध्यक्ष एवं आर एन वर्मा तथा जी सी साहू को मंदिर समिति का उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा जिसे मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर सहर्ष समर्थन दिया। तदुपरांत जयकारे के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
