सोनभद्र, सिंगरौली। “स्वच्छता पखवाड़ा–2026” के अंतर्गत दिनांक 17.05.2026 को एनटीपीसी विंध्याचल में व्यापक स्तर पर “श्रमदान” एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, कर्मचारियों, परिवारजनों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों तथा संविदा हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान मंदिर परिसर सहित परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं श्रमदान गतिविधियां संचालित की गईं। साथ ही, स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विशेष हाउसकीपिंग गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
स्वच्छता पखवाड़ा–2026 : एनटीपीसी विंध्याचल में श्रमदान एवं विशेष स्वच्छता अभियान
