पटना/ गुरुवार को पूर्वी क्षेत्र -1 मुख्यालय में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के उपनिदेशक (राजभाषा),शमशेर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यशाला के दौरान शमशेर सिंह ने एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में राजभाषा नीति के अनुपालन हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 तथा राजभाषा नियम, 1976 के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी कामकाज से संबंधित 14 प्रकार के दस्तावेजों को द्विभाषी रूप में जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस दौरान सिंह ने राजभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा के सफल कार्यान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया तथा पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय द्वारा हिन्दी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),विल्सन अब्राहम ने राजभाषा प्रावधानों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई तथा प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्यान्वयन का आश्वासन दिया।
कार्यशाला के दौरान सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
