अहरौरा बिजली उपखंड में लगभग डेढ़ सौ बिजली के खंबे टूटे पांच ट्रांसफार्मर गिरे
अहरौरा, मिर्जापुर।बुधवार शाम को आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है हजारों पेड़ जहां गिर गए हैं वहीं बिजली विभाग को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
अहरौरा विद्युत उपखंड के विभिन्न फीडरों पर आंधी तूफान से डेढ़ सौ से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं वहीं पांच ट्रांसफार्मर भी पोल से नीचे गिरने की सूचना है जिससे बिजली विभाग को करोड़ो रुपए की क्षति हुई है।
विभिन्न फीडरों पर युद्ध स्तर पर काम कराए जाने के बाद भी गुरुवार शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी जिसके कारण नगर पालिका क्षेत्र अहरौरा के लोग पानी के लिए परेशान दिखे।
वहीं आंधी पानी से पेड़ गिरने के कारण कई रास्ते बंद हो गए थे जिसको पेड़ काटकर गुरुवार दोपहर बाद किसी तरह चालू कराया गया।
विद्युत उपखंड अहरौरा के एस डी ओ ने बताया की बुधवार शाम को आए आंधी तूफान बिजली विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है अहरौरा विद्युत उपखंड के अहरौरा, लठिया, जमालपुर, जंगल महाल, सहित अन्य सब स्टेशन के विभिन्न फीडरों पर आंधी तूफान से डेढ़ सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं वहीं पांच ट्रांसफार्मर भी गिरने की सूचना है।
जिसके कारण विद्युत आपूर्ति में काफी दिक्कत आ रही है।
रात से ही काम हो रहा है जितना लाइन सही हो जाएगा उन क्षेत्रों में गुरुवार शाम से विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
वहीं नगर पालिका अहरौरा क्षेत्र सहित क्षेत्र के लगभग सौ गांवों में पिछले चौबीस घंटे से बिजली न होने के कारण घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं जिसके कारण अंधेरा छा गया है और पानी की भारी समस्या हो गई है।
आंधी तूफान और पानी से बुधवार शाम सैकड़ों पेड़ गिर गए कई लोगों के टीन शेड उखड़ कर उड़ गए।
नगर पालिका क्षेत्र के सत्यानगंज वार्ड में बूढ़ादेई से चौक बाजार रोड पर नगर पालिका इंटर कॉलेज के पास पेड़ गिरने से मेन रोड अवरुद्ध हो गया जिसको गुरुवार शाम तक तक शुरू कराया गया।
वहीं इमलिया चट्टी अदलहाट रोड पर पेड़ गिरने से बंद हुए रोड को भी दोपहर बाद शुरू कराया गया।
