ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा बरही रोड पर स्थित शेखवा गांव के सामने बुधवार को लगभग सुबह दस बजे अपने गांव से बाइक से अहरौरा आ रहा बाइक सवार सूरज कुमार को अहरौरा से शेखवा की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने धक्का मार दिया जिससे बाइक चालक सूरज सहित पीछे बैठी सूरज की मां बेवी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शैलेन्द्र कुमार यादव ने बताया की घायल बाइक चालक सूरज कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र राजकुमार और सूरज की मां बेवी देवी 38 वर्ष पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम रामपुर ढबई अहरौरा को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा दाखिल कराया गया।
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वेबी देवी को सिर में गंभीर चोट होने के कारण ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया की बाइक सवार सूरज घर से अपनी मां को लेकर कुछ कार्य से अहरौरा जा रहा था की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।
वहीं मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की सूचना मिली है ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
