“ड्रिंक एंड ड्राइव” पर पुलिस की सख्ती, 3 ट्रक सीज, 32 वाहनों का चालान

Spread the love

टोल प्लाजा लोढ़ी पर रात में चला सघन चेकिंग अभियान, प्रेशर हॉर्न पर 30 वाहनों पर कार्रवाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शनिवार की रात्रि को क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ.चारू द्विवेदी के नेतृत्व में लोढ़ी स्थित टोल प्लाज़ा के पास “ड्रिंक एंड ड्राइव” के विरुद्ध प्रचलित दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक नरेंद्र सिंह, यातायात उपनिरीक्षक (ज्ैप्) केके शुक्ला, भरत राय एवं सीसी टीम रॉबट्र्सगंज द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान “ड्रिंक एंड ड्राइव” में संलिप्त पाए जाने पर 03 ट्रकों को सीज किया गया तथा 02 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत 30 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न के प्रयोग में चालानी कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन करने तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने हेतु जागरूक भी किया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *