छह मामले आए, एक का हुआ निस्तारण
दुद्धी, सोनभद्र / थाना दुद्धी में समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस दौरान फरियादियों के द्वारा कुल 6 प्रार्थना पत्र अपनी समस्या को लेकर समाधान दिवस में प्रस्तुत किए गए जिसमे राजस्व संबंधित ज्यादातर मामले सम्मिलित रहे। जिसमें 1 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया शेष अन्य मामले के निस्तारण हेतु संबंधितों को दिया गया वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा संबंधितों को निर्देश दिया गया कि उक्त प्रकरण में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मिलकर गुणवत्तापूर्ण निष्पक्ष निस्तारण करें । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह राजस्व लेखपाल विमलेश श्रीवास्तव,सुशील पांडे,प्रवीण सिंह,महिला लेखपाल आस्था सहित क्षेत्रीय उप निरीक्षक मौजूद रहे।
