अखिल भारतीय अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के पदाधिकारियों के  साथ महाप्रबंधक की बैठक आयोजित

Spread the love

 प्रयागराज ।  उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्याोलय स्तर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ किशन स्वरूप, जोनल अध्यक्ष एवं दिनेश कुमार, जोनल सचिव के साथ समस्त अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। साथ ही एसोसिएशन द्वारा रेल प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा भी की। आयोजित बैठक में महाप्रबंधक द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के योग्य जिम्मेदार एवं कर्मठ रेल कर्मियों द्वारा रेल यात्रियों के लिए सुरक्षित व संरक्षित माहौल बनाये रखने में उत्कृष्ठ प्रदर्शन को रेल परिवार के लिए गौरव की बात बताया। साथ ही अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा रेल कर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के साथ मिलकर समन्वय से दूर करने के लिए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। महाप्रबंधक महोदय ने आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर पहले से भी बेहतर काम करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।बैठक के आरंभ में वहां उपस्थित अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, मुदित चन्द्राल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *