आयरन फैक्ट्री के श्रमिकों का किया गया नि शुल्क क्षय रोग परीक्षण,43 श्रमिकों का हुआ चेस्ट एक्सरे 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एल वर्मा द्वारा जिले के क्षय विभाग को प्राप्त मार्गदर्शन तथा ऊर्जावान करने के फलस्वरूप विभागीय टीम द्वारा शुक्रवार को 100 दिवसीय टीबी रोगी खोजी अभियान के तहत धौहवां क्षेत्र के मां महामाया आयरन फैक्ट्री में लगे श्रमिकों को टीबी रोग के प्रति जागरुक करते हुए लक्षण प्रभावित 43 श्रमिकों का मौके पर ही चेस्ट एक्स-रे किया। उक्त कार्यक्रम में जिला क्षय रोग कार्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा मौजूद श्रमिकों को टीबी रोग के समस्त लक्षणों एवं सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी नि: शुल्क सुविधाओं से परिचित कराते हुए लक्षण प्रभावित श्रमिकों का एक्स-रे कराते हुए उन्हें बताया गया कि टीबी रोग की उपरोक्त सभी सुविधाएं देश के कोने कोने में उपलब्ध है।

यादव द्वारा कहा गया कि शासन स्तर संचालित सौ दिवसीय अभियान दूरस्थ क्षेत्र में निवास निवास करने वाले लोगों के लिए ज्यादा कारगर सिद्ध है क्योंकि आज भी बहुत सारे लोग रोग के गंभीरता से अनभिज्ञ हैं साथ ही कुछ लोग अस्पताल से दूरी और अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता आदि बस जांच इलाज कराने से वंचित हैं उनके लिए सरकार अब ऐसे क्षेत्रों के लोगों के बीच भी जांच सुविधा घर घर पहुंचाते हुए इलाज सुविधा उपलब्ध करा रही है जिससे देश को शीघ्र पूर्ण रूप से टीबी फ्री स्थिति में लाया जा सके। अन्त में यादव द्वारा श्रमिकों से आग्रह किया गया कि आप सभी अपने घर परिवार, क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को लक्षण से ग्रसित पाते हैं या संज्ञानित होते हैं तो उन्हें तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर नि: शुल्क जांच इलाज हेतु भेजकर अपने साथ साथ देश को टीबी से बचाने में मददगार बने। उक्त शीविर में राजगढ़ सीएचसी से अजीत कुमार एसटीएस,राहुल सिंह बीसीपीएम, धर्मेंद्र, के साथ साथ फैक्ट्री मालिक आकाश अग्रवाल वह हिंमाशु शर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *