अहरौरा, मिर्जापुर। वेतन बढ़ोत्तरी न होने से नाराज पेयजल विभाग के संविदा कर्मियों ने विकास खंड के गोठौरा स्थित पेयजल विभाग के डब्लूटीपी कार्यालय पर मेघा कंपनी के खिलाफ शुक्रवार को जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार धरना -प्रदर्शन किया। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए तानाशाही नही चलेगी और वेतन मान वृद्धि करो की आवाज बुलंद की। नाराज कर्मियों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन कर वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के नाम संबोधित पत्रक कंपनी के अवर अभियंता रविशंकर सिंह को सौंपा।नाराज कर्मियों ने कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
बताया कि तीन साल काम करने के बाद भी वेतन में वृद्धि नही किया गया।पूरे माह लगातार 12 घंटे तक काम कराया जाता है।विभाग द्वारा रविवार को भी कर्मियों को अवकाश नही दिया जाता है।कंपनी के द्वारा कर्मचारियों का शोषण करते हुये सभी नियमों की अवहेलना की जा रही है।नाराज कर्मियों ने अनुदेशकों को मिलने वाले मानदेय जितना मानदेय दिलाए जाने की मांग किया।धरना प्रदर्शन में पंप आपरेटर,फीटर एवं हेल्पर शामिल रहे। इस दौरान प्रशांत कुमार,प्रिंस,सोनू यादव, बाबूलाल,दिनेश कुमार,पवन कुमार, दीपक कुमार,पंकज कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, रामबाबू ,अजय कुमार राकेश कुमार राजेश सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।
