एनटीपीसी ऊंचाहार कर्मचारी कल्याण समिति के चुनाव में इंटक यूनियन का कब्जा 

Spread the love

 ऊंचाहार रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में कर्मचारियों की कल्याणकारी संस्था जागृति क्लब तथा क्रीड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। परियोजना के महाप्रबंधक ( प्रचालन) दिलीप कुमार साहू चुनाव अधिकारी रहे जिनके मार्ग दर्शन में दोनों समितियों का चुनाव कराया गया। जागृति क्लब के चुनाव में इंटक यूनियन के पदाधिकारी नागेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रूपेश कुमार को तिरासी मतों से हराया।जबकि संयुक्त सचिव पद पर सुरेन्द्र बिंद ने दो सौ वोट हासिल करके वीरेंद्र यादव को एक सौ छह मतों से मात देकर रेकॉर्ड कायम कर दिया। इंटक यूनियन समर्थित लघु शंकर यादव, घनश्याम मिश्रा, गौतम निषाद, राम सहाय तथा रोहित आर्या ने सदस्य पद पर एकतरफा जीत हासिल की। अवंतिका नेगी भी चुनाव जीतने में सफल रही। इसी प्रकार क्रीड़ा परिषद के चुनाव में जसवंत मीणा सचिव और विक्रांत सिंह ने संयुक्त सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहे। गीतांजलि, हार्दिक गुप्ता, मुकेश कुमार, शौर्य कुमार तथा विनीत ने भारी मतों से सदस्य पद के लिए चुने गए। इंटक यूनियन के इस शानदार प्रदर्शन और  एकतरफा जीत पर इंटक यूनियन अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह तथा महासचिव राहुल कनौजिया ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नए पदाधिकारी उनकी कसौटी पर खरे उतरने के साथ अपने संकल्पों को पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा बन चुके इस चुनाव में इंटक यूनियन के शानदार प्रदर्शन पर परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, एनटीपीसी अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत राय तथा उनके समर्थक अधिकारी एनटीपीसी का शीर्ष प्रबंधन तथा इंटक के केंद्रीय नेता बाबर सलीम पाशा एवं के पी चंद्रवंशी सहित देश भर की विद्युत परियोजनाओं के इंटक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है तथा स्थानीय इंटक टीम को बधाई दी है। इंटक यूनियन को जीत दिलाने में प्रत्याशियों के अलावा इंटक नेता शिव राम ओझा, राहुल कनौजिया, मत्सेंद्र दुबे, रचना पाल, मनोज तिवारी, शिवम सिंह आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित सचिव नागेन्द्र प्रताप सिंह तथा सुरेन्द्र बिंद ने सभी को आश्वस्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारी सकारात्मक ढंग से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *