हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मेदांता फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा ट्रस्ट के कार्यालय में 48 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया
लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मेदांता फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा ट्रस्ट के 25/2G, सेक्टर-25, इंदिरा नगर, लखनऊ स्थित कार्यालय में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का सफल आयोजन किया गया । शिविर में लगभग 48 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया । शिविर का शुभारंभ हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, सेक्टर 25 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जिंदल, श्रीमती सरिता शर्मा तथा मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ स्वर्णिम द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक एवं प्रेरणादायक बना । शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया (रक्ताल्पता) जागरूकता, तथा संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोग (टीबी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि) के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । विशेषज्ञों ने उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया । इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं रैंडम ब्लड शुगर जांच तथा हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच की गई । आवश्यकता एवं उपलब्धता के अनुसार ईसीजी, पीएफटी एवं बीएमडी जांच भी की गई । शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया ।
इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा, “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही एक स्वस्थ समाज की नींव है । इस प्रकार के शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम हैं ।”शिविर में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ. हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, मेदांता अस्पताल की टीम से रियाज़ जी (बीएमडी कैंप), श्री सूरज दुबे (पीएफटी कैंप), डॉ. स्वर्णिम (सामान्य चिकित्सक), एम.डी. सुहेल जी, (सीनियर एग्जीक्यूटिव), श्री अभिषेक पाठक (डी.सी.ओ.), श्री प्रियांशु गौतम (जी.डी.ए.), नर्स सुश्री ज्योति सिंह तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
