किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री ए.के. शर्मा

Spread the love

*मऊ में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत**MSP पर सीधी खरीद से किसानों को मिलेगा उचित मूल्य*

लखनऊ, /ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान राजेंद्र नगर (दरगाह) स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मंत्री श्री शर्मा द्वारा बंद पड़े दुवारी क्रय केंद्र का भी आरंभ कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उन्नति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

मंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों की स्थापना से किसानों को अपनी उपज बेचने में पारदर्शी और सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो रही है। अब किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे अपनी फसल को सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी केंद्रों को बेच सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि यह क्रय केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके संचालन से आसपास के गांवों के किसानों को समय, लागत और संसाधनों की बचत होगी तथा उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त होगा।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को उसकी मेहनत का सही मूल्य मिले और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है और उनके हित के डबल इंजन की सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।कार्यक्रम में सभापति श्रीमती कांति मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *