ईस्टर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड ने मनाया श्रमिक दिवस

Spread the love

संकटोडिया । ईसीएल मुख्यालय में 01 मई, 2026 को श्रमिक दिवस मनाया गया। समारोह का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को मान्यता देना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय स्थित शाहिद स्मारक पर श्रमिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई जहां उपस्थित सभी लोगों ने श्रमिकों की शहादत एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय त्याग का स्मरण किया। इन सभी श्रमिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खदानों में अथक परिश्रम किया, जिससे देश की अब तक की समृद्धि और प्रगति सुनिश्चित हुई है। श्रमिक दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन ईसीएल प्रबंधन द्वारा इस विषयवस्तु पर हुआ कि श्रमिकों के बलिदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता, बल्कि यह हमें सामाजिक न्याय, बेहतर कार्य परिस्थितियों और श्रमिकों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। शहीद श्रमिकों को नमन करते हुए, ईसीएल प्रबंधन द्वारा एक ऐसे भविष्य का निर्माण करने का संकल्प लिया गया, जहां हर श्रमिक गरिमा और सुरक्षा के साथ अपना जीवन यापन कर सके। इसी के साथ ध्वजारोहण तथा कोल इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट गीत का गायन किया गया।

श्रमिक दिवस 2026 के अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने सभी कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, श्रमिक संगठनों और हितधारकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में चुनौतियाँ को अवसर समझकर अपनी सामूहिक शक्ति के साथ एक मजबूत, अधिक लचीले तथा भविष्य का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार ईसीएल के निर्माण करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  सतीश झा, निदेशक (मानव संसाधन)  गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी)  गिरीश गोपीनाथन नायर, विशेष अतिथि  नीलाद्रि राय, पूर्व निदेशक (तकनीकी), ईसीएल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया जिनके साथ जेसीसी के सदस्य, कल्याण बोर्ड के सदस्य, सैफ्टी बोर्ड के सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधी (इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक, एचएमएस, INTTUC, TUCC, केएमसी, यूटीयूसी, सीएमएसजीए), CISTEA, OBC Association,  INMOSSA,  तथा CMOAI के प्रतिनिधी भी मोजूद रहे तथा सभी ने अपने-अपने वक्तव्य में ईसीएल प्रबंधन के समक्ष श्रम शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह का आयोजन कंपनी के कल्याण विभाग द्वारा महाप्रबंधक रवि रश्मि रंजन लकड़ा के नेतृत्व में किया गया था। कार्यक्रम का समापन, कल्याण विभाग से सुश्री अलका कुजूर, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन),  द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *