रांची । सीसीएल मुख्यालय के सभागार गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में सरहुल पूर्व संध्या के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई, जिसके साथ ही समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों द्वारा झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोकनृत्य एवं लोकगीतों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से सरहुल पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह ने सभी के बीच पारंपरिक संस्कृति के प्रति जुड़ाव और गर्व की भावना को और प्रगाढ़ किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
