मानकों के विपरीत गावों के नजदीक चल रहे क्रेशर प्लांटों को बंद करने की मांग 

क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे पत्थर युक्त धूल से लोगों का जीना हुआ मुश्किल 

NTPC

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगोतीदेई के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर मानकों को दरकिनार कर गांव के नजदीक चल रहे क्रेशर प्लांटों को बंद करने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना है की गांव के अत्यंत नजदीक चल रहे क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे पत्थर उक्त धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। सांस लेने पर धूल शरीर में जा रहा है घरों में धूल की मोटी परत प्रतिदिन बैठ जा रही है जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

भगोतीदेई गांव के ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह सहित संपूर्णानंद, रमेश चंद्र, बसंत सिंह, अच्युतानंद, पंकज कुमार, जय प्रकाश, सुरेश सिंह सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर से युक्त पत्रक उपजिलाधिकारी को देकर अवगत कराया है की भगोतीदेई गांव के पूरब, पश्चिम, उत्तर,दक्षिण चारों तरफ मानकों को दर किनार कर बड़े बड़े क्षमता के क्रेशर प्लांट संचालित किए जा रहे हैं। कई क्रेशर प्लांटों पर न तो बाउंड्री वाल है न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिसके कारण इन क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे पत्थर उक्त धूल से स्कूल में बच्चों का, घरों में महिलाओं का रहना मुश्किल हो गया है। खाने में भी धूल के कण चले जा रहे। फसल चौपट हो रही है पेड़ पौधे नष्ट हो गए हैं। इस स्थिति में जन हित मानव हित में इन क्रेशर प्लांटों को तत्काल बंद किया जाए। अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *