उत्पादन में उत्कृष्ट, सुरक्षा में अव्वल और समाज के विकास में अग्रणी है एनटीपीसी काँटी – संजीब कुमार सुआर

ऐश यूटिलाइजेशन 126प्रतिशत सुरक्षा मानकों में भी शानदार प्रदर्शन

NTPC

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास में कई नई पहल

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी काँटी बिजली उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यह बातें सोमवार को एनटीपीसी काँटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना प्रमुख  संजीब कुमार सुआर ने कही। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के मामले में भी काँटी स्टेशन अग्रणी है। सभी कर्मचारियों की कार्यकुशलता और समर्पण के कारण स्टेशन ने निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस वर्ष ऐश यूटिलाइजेशन का स्तर 126 प्रतिशत तक पहुँचना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी काँटी स्वास्थ्य और सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करता है तथा पिछले चार वर्षों में किसी भी दुर्घटना में मृत्यु की घटना नहीं हुई है। साथ ही बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

परियोजना प्रमुख ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी एनटीपीसी काँटी हमेशा अग्रणी रहा है। आसपास के गांवों में प्रत्येक सप्ताह मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे अब तक हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एक विशेष एम्बुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयाँ और आवश्यक परीक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ के तहत हर वर्ष काँटी क्षेत्र की 40 बालिकाओं को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है।

महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन प्रशिक्षण, बेकरी प्रशिक्षण एवं अचार निर्माण जैसे कौशल विकास कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सड़क और नाला निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं तथा आसपास के स्कूलों में अब तक लगभग 900 डेस्क वितरित किए जा चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एनटीपीसी काँटी द्वारा अब तक 70,000 से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है।

युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 18 विद्यार्थियों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, हाजीपुर में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था, जिनमें से सभी 18 प्रशिक्षुओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है।उन्होंने बताया कि एनटीपीसी काँटी द्वारा इस वर्ष कई नई पहलों की शुरुआत की गई है, जो समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर  देबेश पाढ़ी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  महेश सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सभी विभागाध्यक्ष, तथा मानव संसाधन, सीएसआर एवं प्रचालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *