केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर

नागपुर । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी किशन रेड्डी 13 एवं 14 मार्च 2026 को वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के प्रथम दिवस 13 मार्च को उन्होंने वेकोलि की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ एवं शिलान्यास किया तथा कोयला उत्पादन से संबंधित विषयों पर वेकोलि की समीक्षा बैठक ली।

NTPC

कार्यक्रम के दौरान  मंत्री  ने 25 इलेक्ट्रिक वाहनों को वर्चुअल फ्लैग-ऑफ किया। इसके साथ ही उन्होंने नागपुर क्षेत्र के कामठी में ‘ब्लैक डायमंड स्पोर्ट्स स्टेडियम’, वणी क्षेत्र के ताडाली में ‘स्वामी विवेकानंद इको पार्क’ तथा बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती ओपन कास्ट माइन में फर्स्ट मईल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण तथा खनन कार्यों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देंगी। 

इसके पश्चात उन्होंने वेकोलि के कोयला उत्पादन, सुरक्षा, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य की परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में श्री रेड्डी ने टीम वेकोलि की कार्य संस्कृति तथा कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में बेहतर परिणाम की अपेक्षा जताई। उन्होंने कोयला उद्योग के बदलते परिपेक्ष में वेकोलि की भूमिका पर विस्तार से बात की।

समीक्षा बैठक में वेकोलि के सीएमडी  हरीश दुहन ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अपर सचिव  सनोज कुमार झा,  कोयला एवं खान मंत्री के निजी सचिव डॉ. पंकज जैन, आईएएस, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष  बी. साईराम, कोल कंट्रोलर सजीश कुमार एन, कोयला मंत्रालय के निदेशक (तकनीकी) बिरेन्द्र कुमार ठाकुर, कोयला और खान मंत्री के अपर निजी सचिव  ए.वेंकटेश्वर रेड्डी, आईपीओएस, वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  हरीश दुहान, निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना)  संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे सहित उमरेड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक  अविनाश प्रसाद उपस्थित रहे।केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री 14 मार्च को मुरपार भूमिगत खदान का दौरा कर वहाँ चल रही माइन क्लोजर (खदान बंदी) प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे चिमूर नगर-पालिका कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं माइन क्लोजर एडवाइजरी कमेटी (MCAC) के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वेकोलि के माइन क्लोजर नोडल अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs), सलाहकारों तथा स्थानीय गांवों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *