अहरौरा, मिर्जापुर। पूर्व में जमालपुर ब्लॉक में ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुए बेसिक शिक्षा विभाग के एफ एल एन प्रशिक्षण में प्रतिभाग किये कुछ शिक्षको के प्रशिक्षण मानदेय के भुगतान के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में संपर्क कर भुगतान दिलाने के लिए प्रयास किया।

ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की संगठन कुछ समय से लंबित भुगतान को दिलाने का प्रयास कर रहा है ।
शुक्रवार को ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिर्ज़ापुर में उ0प्र0प्रा0शि0संघ0 ( सुशील कुमार पांडेय गुट ) जमालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश कुमार श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सौरभ और कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता ने रविंद्र पांडेय से मुलाकात की और शिक्षकों की लंबित इस समस्या से अवगत कराया । बीएसए कार्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि 25 मार्च तक लंबित भुगतान सभी के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे । जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन शिक्षकों की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
