नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है-आर पी सिंह

हिंडालको रेनुसागर में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

NTPC

अनपरा सोनभद्र।हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर  के तत्वावधान में स्थानीय प्रेक्षागृह में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है।महिलाएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और देश के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सच्चे अर्थों में मजबूत बन पाएगा।इससे पूर्ब हेड एच आर आशीष पांडेय ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना अधूरी है।एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती है। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

हेड संचलन मनीष जैन ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान, प्रशासन, उद्योग या सामाजिक सेवा। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी मिलकर महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

आदित्य बिड़ला कैपिटल की अक्षिता शर्मा ने महिलाओं के आर्थिक उत्थान पर प्रकाश डालते हुये आदित्य बिड़ला कैपिटल डिजिटल ऐप के माध्यम से सैलरी से सफलता का मनी मन्त्र  दे कर  आर्थिक रूप से जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में गति प्रदान करते हुये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  महिलाओं के सम्मान में केक काटकर उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया गया।तत्पश्चात संस्थान के महिला कर्मचारी एवं अधिकारी को मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि ने  स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया ।कार्यक्रम के अंत मे विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सुष्मिता ने की ।कार्यक्रम को सफल बनाने में नाऊष त्रिपाठी ,राजेश राय का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी नवींद्र पाठक एवं विभु पात्रा सहित भारी संख्या में महिला मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *