गौतमबुद्ध नगर।सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साहिबाबाद (सी.ई. एल.)द्वारा अपने परिसर में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में हड्डियों, कैंसर, महिला बीमारी, फिजियो, आदि बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त खून की विभिन्न जांच भी कराई गई।
खून की जाँच में complete blood count, FBS/ppbs/RBS, LFT, KFT, Thyroid profile free, lipid profile basic, CRP, Urine Routine Automated, HbA1C, vitamin D3, PAP smear, X Ray Mammography आदि जॉच कराई गई।
शिविर में धर्मशिला नारायण हॉस्पिटल से डॉक्टर रोहन अरोरा, MD , डॉक्टर सायन कुमार, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर फैजल रहमान, फिजियो, डॉ फेबा जार्ज, महिला चिकित्सक, आरुषि राजपूत, अंजली, प्रीती एवं प्रज्ज्वल PRO तथा श्रेया हॉस्पिटल से डॉ दीपा रावत, डाइटीशियन, डॉ शशि भान, फिजियो एवं डॉ अंशुल शर्मा स्वस्थ्य शिविर में उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने वाली समस्त महिलाओं के लिए विशिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी।
शिविर का उद्घाटन संस्थान की कार्यकारी निदेशक सरिता कौल ने किया। रजत गर्ग महाप्रबंधक मानव संसाधन, कृष्ण वीर सिंह चौधरी, जन संपर्क अधिकारी, सत्यम सिंह,महाप्रबंधक,अनुपम त्यागी,महाप्रबंधक, दर्पण पठानकोटी, महाप्रबंधक पंकज खन्ना महाप्रबंधक(वित्त) के के अग्रवाल,विकास त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड साहिबाबाद द्वारा अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी कार्यक्रम (CSR) के अंतर्गत कराया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
