म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय वन रेंज के गोविंदपुर स्थित आम बगीचा के पास के जंगल में शनिवार की दोपहर आग लग गई जिससे सैकड़ों छोटे पौधे झुलस गए और कुछ जल गए। तेज हवाओं के बीच आग बिकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे क्रिकेट एकेडमी के छात्रों और आश्रम कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विमल सिंह, सुरेश, प्रेम दयाल उर्फ रामू, मनीष,प्रमोद शर्मा,जमुना यादव,जबर शाह,कुसुम, आदि दर्जनों लोग आग बुझाने के लिए आगे आए और आग बुझा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश ने कहा कि सामूहिक शक्ति में बहुत दम है।उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि जंगल में आग लगे तो आस पास के ग्रामीणों को आग बुझाने के लिए आगे आना होगा। तभी जंगल बचेगा। कहा कि केवल वन विभाग के भरोसे जंगल की आग नहीं बुझाई जा सकती जंगल से लाभ हम सब लेते है तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आए।
अज्ञात कारणों से लगी आग से सैकड़ों पौधे झुलसे
