डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में बालिकाओं का रहा दबदबा

Spread the love

बीजपुर, सोनभद्र ।  डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर की छात्रा कुमारी प्रीति एवं शैलजा यादव ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। कुमारी प्रीति ने विज्ञान में 100 अंक , सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त किया है। चारू स्मिता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। कृति मिश्रा एवं आशीष यादव ने 92.4 प्रतिशत तथा वंदना कुमारी ने  91.8 प्रतिशत एवं परी सिहं ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। कुल बहत्तर विद्यार्थियों में 24 विद्यार्थियों ने अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल किया है। सोलह विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। बहत्तर विद्यार्थियों में कोई भी असफल नहीं हुआ है। पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्य राजकुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विजय कुमार तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह, एस पी तिवारी, सौरभ कुमार, समता सिंह, दिनेश चन्द्र शुक्ला, सोनी कुमारी आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनन्त मोहन ने बताया कि डीएवी रिहंदनगर के विद्यार्थी नित नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल हीं में सौरभ गुप्ता ने सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 2025 में अविनाश मौर्या ने आईआईटी एडवांस में सफलता हासिल कर आई आई टी कानपुर में दाखिला लिया। देव बाबू और लव-कुश कुमार ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल किया था। डीएवी रिहंदनगर की पूर्व छात्रा डॉ आरती सिंह मुम्बई में आई जी के पद पर तैनात है।  विद्यालय परिवार को विश्वास है कि आने वाले समय में अन्य अनेक कीर्तिमान यहां के विद्यार्थी स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *