डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा पिपरी द्वारा भव्य कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

पिपरी (सोनभद्र)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा पिपरी सोनभद्र के अध्यक्ष कन्हैया लाल के नेतृत्व में मंगलवार को अंबेडकर पार्क  में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर बाबा साहब के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जल विद्युत उत्पादन निगम के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र बुनकर ने की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्तिनाथ    द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, विजय बहादुर, अशोक त्रिपाठी, अरविंद कुमार एवं अर्जुन सिंह अधिशासी अभियंता कनहर दिलीप कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर बौद्ध विकास सोसायटी रेणुकूट के अध्यक्ष जय नारायण मौर्य, बाबूलाल मौर्य, बौद्ध विहार  रेणुकूट के अध्यक्ष सूर्यमणि, उपाध्यक्ष निर्मला बौद्ध, गोरखनाथ तथा आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष रंजीत सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य शोभायात्रा बौद्ध विकास सोसायटी  से निकाली गई, जो मेन मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क  पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

अंबेडकर पार्क पिपरी में आयोजित सभा में वक्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संघर्षों, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही समाज में विशिष्ट कार्य कर रहे लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज सेवा और जनहित के कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल मौर्य ने किया पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि बाबा साहब के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *