मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

Spread the love

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “कन्या भ्रूण हत्या” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।नाटक में छात्राओं रानी, आरुषि, अदिति, उजमा और नंदिनी ने मुख्य भूमिका निभाई और अपने अभिनय के माध्यम से समाज को बेटियों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर के प्रमुख स्थानों बढ़ौली चौराहा और शीतला मंदिर चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखा और सराहा।इस कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह और आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रविंद्र कुमार तथा विद्यालय से डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि और विनीत कुमार पांडेय का सहयोग रहा।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राहगीरों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *