सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की समीक्षा

सोनभद्र । कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद छोटेलाल खरवार ने की, जिसमें जिले में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।बैठक में सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

NTPC

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि, किए गए कार्य और खर्च का पूरा विवरण जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए और सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।बैठक में पटवध से बसुहारी संपर्क मार्ग का निर्माण अभी तक पूरा न होने पर चिंता जताई गई और उसे जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में जर्जर बिजली के तार और खंभों को दुरुस्त कराने तथा नए शामिल हुए क्षेत्रों में बिजली और पेयजल कनेक्शन की व्यवस्था करने की मांग उठाई। नगवां क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर भी चर्चा हुई, जिस पर दूरसंचार विभाग ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।सांसद ने हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई और उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए ट्रकों और आम वाहनों के लिए अलग लेन बनाने की बात भी कही गई। बैठक में अनपरा के 100 बेड अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने और पोस्टमार्टम सुविधा शुरू करने की मांग भी उठी।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *