एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने अंबेडकर जयंती मनाई

Spread the love

राँची।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने 14 अप्रैल 2026 को अपनी चिंतन बैठक के दौरान होटल रेडिसन, रांची में अंबेडकर जयंती मनाई। इस अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात भारत के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में  शिवम श्रीवास्तव, निदेशक (ईंधन), एनटीपीसी लिमिटेड एवं अध्यक्ष, एनएमएल;  नवीन जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एनएमएल तथा  राम बाबू प्रसाद, सलाहकार, एनएमएल उपस्थित रहे।

सभी संचालित खदानों के परियोजना प्रमुख भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनमें  अखिलेश सिंह (तलाईपल्ली),  के. चंद्रशेखर (बादाम),अरुण सक्सेना (केडी सीएमपी एवं नॉर्थ धाधू),धनंजय श्रीखंडे (सीबी सीएमपी),  एस.के. दाश (पीबी सीएमपी) तथा  बी.आर. प्रसून (दुलंगा) शामिल थे।

 प्रभात राम,महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने उपस्थित जनों को संबोधित किया और भारत के लिए बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए अनुकरणीय योगदान पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *