सीसीएल मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर  कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राँची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के आयोजन में SC, ST, BC Coordination Council, CISTEA & OBC Council के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमडी  निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त)  पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन)  चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना)  अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ)  पंकज कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात मुख्यालय परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारत को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि हम आज उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। “किसी भी देश का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब उसके नागरिक शिक्षित, जागरूक और सशक्त हों।” इस विचार को आत्मसात करते हुए हमें अपने कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *