टैंकर से निकला लाखों रूपये का गांजा, पुलिस भी रह गयी दंग 

Spread the love

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गोरखपुर की टीम ने पकड़ा यह बड़ा खेल 

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर गोरखपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के टीम प्रभारी रमेश राम एवं उप निरीक्षक शशिकांत राय सहित अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल- डीजल परिवहन करने वाली टैंकर को पकड़कर पूछताछ की तो तस्करी का अजब खेल सामने आया जिसे देख टीम भी दंग रह गई। टीम प्रभारी रमेश राम ने बताया कि गोरखपुर की टीम के द्वारा अवैध तस्करी परिवहन को लेकर निरंतर कार्य किया जाता है उसको लेकर आज सफलता दुद्धी क्षेत्र में मिली है। यह गांजा झारखंड से रायबरेली के लिए ले जाया जा रहा था,जहां टैंकर पर एक व्यक्ति टैंकर के अंदर गांजा लोड कर तेज रफ्तार में जा रहा था जिसे घेराबंदी कर सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी जंगल में पकड़ा गया । पकड़े गए टैंकर के अंदर जब जांच की गई तो लगभग नौ बौरे गांजा भरा हुआ था गांजा के साथ ट्रक चालक रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद वसीर पता पूरेदुलम अमावा मीएरिया थाना रायबरेली को  गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए गांजा को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गांजा तस्करी का नया तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई। जिस तरह तस्कर नई -नई तरकीब इस्तेमाल कर रहे उससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि कितना शातिर दिमाग़ तस्करी में लगाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *