धनबाद/ सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
बैठक में बीसीसीएल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से केन्दुआडीह गैस घटना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संदर्भ में सुरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य सचिव, अविनाश कुमार ने राज्य प्रशासन की ओर से बीसीसीएल को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य प्रशासन एवं बीसीसीएल के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में साझा संकल्प दोहराया गया।
सीएमडी बीसीसीएल ने झारखंड के मुख्य सचिव के साथ की बैठक, केन्दुआडीह गैस घटना सहित सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा
