कंपोजिट विद्यालय महुली में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव 

Spread the love

बीजपुर/सोनभद्र। न्याय पंचायत जरहाँ अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय महुली में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह से पूर्व पूरे ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश देव पांडेय ने विद्यालय में उपस्थित सभी अतिथियों का बैच अलंकृत कर स्वागत किया।  कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2025-26 में 100ः उपस्थित वाले बच्चों तथा कक्षा आठवीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक अखिलेश देव पांडेय ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकारी विद्यालय की उपलब्धियां को बताते हुए कक्षा पहली और छठवीं में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराने पर जोर दिया।  इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुमन देवी, अध्यापक रामलखन सिंह,सुनैना देवी सहित तमाम ग्राम वासी उपस्थित रहे। अंत में अखिलेश देव पांडेय ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *