दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Spread the love

करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय खैरवा के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ लोक पति पटेल ने अन्तिम दिन के खेल का शुभारंभ  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया। अन्तिम दिन के खेल प्रतियोगिता में फाइनल मैच में पहुंची मिर्जापुर व सरौली की टीम के रोचक मुकाबले में मिर्जापुर की टीम विजेता घोषित हुई तथा उपविजेता टीम सरौली रही।खेल के निर्णायक भूमिका निभाई बिमलेश विश्वकर्मा ने तथा कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन अजय मास्टर रहे। श्री पटेल ने कहा कि कोई भी खेल प्रतियोगिता मेल जोल बढ़ाता है खिलाडियों को मित्रवत व्यवहार के रूप में खेलना चाहिए।आज की खेल प्रतियोगिता बहुत ही रुचि कर रही। इस मौके पर रमेश कुशवाहा,बाबू लाल यादव,मुकेश कुमार पटेल,बैजनाथ,उमा शंकर,पप्पू पटेल, राम दुलारे यादव, रविन्द्र नाथ,अजित विश्वकर्मा,सुजीत कुमार,सरोज कुमार,शिव मुनि सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *