नेतृत्व की नई शुरुआत, हरियाली के मजबूत संकल्प के साथ”

सिंगरौली / ।हिंडालको–महान इकाई में नए नेतृत्व की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के सशक्त संदेश के साथ हुई। नवागत इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने पदभार ग्रहण करते ही परिसर में वट का पौधा रोपित कर अपने कार्यकाल का आगाज़ किया।
कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि औद्योगिक विकास और प्रकृति के संतुलन का स्पष्ट संकेत बनकर सामने आया। इसी क्रम में कूलिंग टावर के समीप लगभग 300 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे ग्रीन बेल्ट विकास अभियान को नई दिशा और गति मिली। अपने संबोधन में लिनु पंचमन ने कहा कि वट का पौधा स्थायित्व, विस्तार और दूरदृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी जड़ों—मूल्यों, टीम भावना और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता—में होती है। औद्योगिक उत्कृष्टता तभी सार्थक है, जब वह प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़े। निवर्तमान इकाई प्रमुख एस. सेंथिलनाथ ने इस पहल को महान इकाई की निरंतर पर्यावरणीय परंपरा का विस्तार बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व विकास और हरित सोच को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद ने कहा कि हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक जीवित निवेश है और उसकी देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वृक्षारोपण औद्योगिक इकाइयों की सामाजिक और पर्यावरणीय जवाबदेही का अभिन्न हिस्सा है। ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना आज की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्मेल्टर हेड एस. शशि कुमार, वित्त प्रमुख रोहित मतेती, गौरव वर्मा, पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता, जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह, मानव संसाधन से प्रणव सोनी, मैकेनिकल हेड आदर्श, पर्यावरण विभाग से मनोज तिवारी, ऑपरेशन हेड सुदीपता नायक, सिविल विभाग से दीपक तिवारी, अमरीश त्रिपाठी, राकेश यादव, लॉजिस्टिक हेड आशीष कर, उद्यानिकी विभाग से रमेश मोबालिया, देवेंद्र चंदेल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों और युवा इंजीनियरों ने भी पौधारोपण कर सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन स्पष्ट करता है कि हिंडालको–महान में नेतृत्व परिवर्तन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य की दिशा में एक सार्थक और ठोस पहल है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
