लम्बे अरसे बाद प्रदेश को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रथम आगमन पर जगह जगह स्वागत
लखनऊ । 1968 में अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के गठन के 58 वर्ष के इतिहास में लोक निर्माण विभाग उ.प्र. से पहली बार इं. एन.डी. द्विवेदी बहुमत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर राजधानी पहुंचे श्री द्विवेदी का उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनिर्य महासंघ के अध्यक्ष इं.एच.एन. मिश्रा के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के चौबीस घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रेलवे स्टेशन से लेकर महासंघ कार्यालय तक फूल मालाए और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। महासंघ कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। इसके उपरान्त ऐतिहासिक जुलूस डिप्लोमा इंजीनियर्स भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचा जहॉ पर उनका गदा देकर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन भारत के राज्यों केन्द्रीय विभागों में कार्यरत 04 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधित्व करता है। इसका नेतृत्व पहली बार उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ को मिला है। अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने कहा कि अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की गरिमा की बनाए रखने तथा संवर्ग का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बनाए रखने के साथ ही तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासंघ इं. भानू प्रताप निरंजन, निर्माण निर्माण से इं. सत्यपाल, महासचिव इं. तुलसीराम, आवास विकास परिषद से इं. प्रवेश कुमार गौड़, लघु सिंचाई के इं. अरूण कुमार, जल निगम से अध्यक्ष इं. विकास मिश्र, महासचिव इं. पवन पाण्डेय, लेखपाल संघ से सुजीत कुमार, समाज कल्याण से पी. मिश्रा, इं. दिवाकर राय, जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक यादव, जितेन्द्र कुमार, इं. श्रवण कुमार यादव, इं. सुनील पाण्डेय,इं. विनोद कुमार,इं. सुनील पाल, इं. माता प्रसाद, इं. पवन तिवारी, इं. मनोज कुमार श्रीवास्तव, इं. राजकरण पटेल, इं. रविन्द्र श्रीवास्तव, इं. वीरेन्द्र दुबे, इं. संजय कुमार, इं. मुबीन इदरीस, इं. ओ.पी. यादव, इं. श्रीप्रकाश गुप्ता सेतु निगम, इं. राजीव श्रीवास्तव, सहित कई अभियंताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इं. राजर्षि त्रिपाठी ने किया।
